रानीखेत
(पहाड़ों की रानी) - मेरा घर
Ranikhet - Queens Meadows
रानीखेत, उत्तराखंड
राज्य में स्थित 150 वर्ष पुराना नगर है। पहाड़ों की रानी (Queens meandows) नाम से
विख्यात इस नगर का इतिहास तथा वर्तमान रोचक
है। जहाँ इतिहास मै रानीखेत नाम रानी पद्मावती के प्रेम के कारण राजा सुधारदेव द्वारा
रखा गया, वही वर्तमान मै उत्तराखंड के पर्यटन स्थल के रूप उभर के सबके दिलों मै बस
गया है।
रानीखेत मैं जन्म लेना
तथा बड़ा होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। जहाँ भोर का प्रारम्भ हिमालय के पीछे से
निकलते सूर्य प्रकाश ,हिमालय की ठंडी हवा, चाय और पक्षियों की चहचहाट से होती है, वही
साँझ की सम्पति पहाड़ो के बीच ढलते सूर्य, आत्मा को स्पर्श करती सूर्य किरण तथा हिमालय
की सफेद चादर के बदलते मनमोहक दृश्य से होती है ।
अगर देखा जाए तो रानीखेत
जन्नत से काम नहीं। जहाँ दिलों को छू जाने वाली हिमालय शृंखला यहाँ से साफ़ नजर आती
है, वही रानीखेत मै अनेक पर्यटक और धार्मिक स्थल है। पर्यटक स्थल में गोल्फ कोर्स,
चौबटिया गार्डन, भालू डैम, मजखाली, आशियाना पार्क तथा रानी झील प्रमुख है। धार्मिक
स्थल में झूला देवी मंदिर व राम मंदिर, हेड़ाखान मंदिर तथा कालिका मंदिर प्रमुख है।
गोल्फ कोर्स
रानीखेत गोल्फ कोर्स,
रानीखेत के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। एशिया के उच्चतम गोल्फ कोर्सों में से एक
रानीखेत गोल्फ कोर्स 6-होल का कोर्स है।
चौबटिया गार्डन
इस गार्डन को एशिया
का सबसे बड़ा फलों का बगीचा माना जाता है। रानीखेत से 1० किमी दूर स्थित चौबटिया में
शाहबलूत, आड़ू, खुमानी, बादाम और सेब के कई उद्यान स्थित हैं।
भालूधाम (या भालूडैम)
नगर के समीप स्थित एक झील है। चौबटिया गार्डन से यह 3 किमी की दूरी पर स्थित हैं।
मजखाली
रानीखेत से 12 किमी
की दूरी पर स्थित एक पिकनिक स्थल है। यहां से बागेश्वर में स्थित त्रिशूल चोटी के दृश्य
देखे जा सकते हैं।
आशियाना पार्क
आशियाना पार्क, रानीखेत में स्थित एक लोकप्रिय बगीचा है।
कुमाऊँ रेजिमेंट द्वारा निर्मित इस पार्क में बच्चों के लिए विशेषकर वन थीम स्थित है।
रानी झील
रानीखेत से लगभग 2 किमी की दुरी पर स्थित एक झील है। यहाँ
आप नाव चलाना, रस्सी खिसकना तथा अन्य स्पोर्ट्स का आनदं ले सकते है।
झूला देवी मंदिर
शहर से 7 किमी की दूरी
पर स्थित देवी दुर्गा को समर्पित लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह मंदिर 8 वीं सदी में
बनाया गया था।
हेड़ाखान मंदिर
यह मंदिर भगवान शिव
और बाबा हेड़ाखान जी महाराज को समर्पित हैं । कहा जाता है कि इस मंदिर को कुमाऊँ के
प्रसिद्ध संत बाबा हेड़ाखान ने स्थापित किया था।
कालिका मंदिर
माँ काली का मंदिर घने
वृक्षों के बीच छोटी सी पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं| यह मंदिर गोल्फ कोर्स रानीखेत के समीप है।




















This blog helped me a lot. धन्यवाद और आभार जो अपने रानीखेत से जूडी बाते हमसे व्यक्त करी :)
जवाब देंहटाएंThis page will be very helpful for those people who want to know about Uttarakhand and also helpful for tourist guideline
जवाब देंहटाएंThank you for this initiative 🙏🏻🙏🏻
Nice video, apne kafi ache se explain kra h ranikhet ke bare mai.
जवाब देंहटाएंHm jitna apke blogs pad rahe h utna hi hmne ap kaha kaha ghume h wo janne ki icha badti ja rahe h ., loved to see ur writing skills and way of presenting. keep it up vibrant Uttarakhand
wow ranikhet is not less than heaven, hmne kafi suna h apke ranikhet ke bare mai khas hm bhi hote waha pe. overall nice blog dear keep up the good work
जवाब देंहटाएंthis platform is giving very informative knowledger, thanks vibrant uttarakhand
जवाब देंहटाएंapne bahut acha explain kra h , kafi suna h nainital or ranikhet jise places ke bare mai thanks for sharing
जवाब देंहटाएं